National

सुनंदा पुष्कर की विसरा रिपोर्ट का अध्ययन कर रही दिल्ली पुलिस

Sunanda-Pushkarनई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस सांसद शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर की विसरा रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। सुनंदा की दो साल पहले राष्ट्रीय राजधानी के एक आलीशान होटल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस के आयुक्त भीमसेन बस्सी ने ट्वीट कर बताया, “सुनंदा पुष्कर मौत मामले में मेडिकल बोर्ड का सुझाव मिला है। कानून एवं व्यवस्था के विशेष आयुक्त दीपक मिश्रा मामले में हुई प्रगति की जांच कर रहे हैं।” सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 को दक्षिणी दिल्ली के होटल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। उनकी उम्र 52 साल थी।

=>
=>
loading...