NationalTop News

सपा नेता के जन्मदिन के लिए अखिलेश पहुंचे सैफई

रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव, सैफई, समाजवादी पार्टी

सपा नेता रामगोपाल यादव मनाऐंगे अपना 71वें जन्मदिन

सैफई। सपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के 71वें जन्मदिन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को ही सैफई पहुंच गए थे। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह की तरह पहली बार सपा महासचिव का जन्मदिन समर्थक और सपाई इतने धूमधाम से मना रहे हैं।रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव, सैफई, समाजवादी पार्टीगोपाल यादव ने कहा कि जन्मदिन समारोह यादगार मनाने की तैयारी की गई है। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वह समारोह से एक दिन पहले ही सैफई पहुंच गए। बुधवार की शाम को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से वह
सैफई पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने खास समर्थकों से भी बातचीत की। उन्होंने जन्मदिन समारोह के आयोजकों से भी तैयारियों पर चर्चा की।

समारोह में देश की कई नामी गिरामी हस्तियों के अलावा पार्टी के विधायक, सांसद और बड़े पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं पार्टी के जिलाध्यक्षों, विधायकों व सांसदों को भी बुलाया गया है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal