NationalTop News

इनसे मिलिए, देश के पहले वोटर जिन्होंने आज पूरे किये 100 साल

भारत के सबसे पहले वोटर, श्याम शरण नेगी, हिमाचल प्रदेश, श्याम शरण नेगी का 100वां जन्मदिन

देश के पहले वोटर हैं चुनाव आयोग द्वारा सम्मानित

नई दिल्ली। देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी ने आज 100 साल पूरे कर लिए हैं। 1917 में हिमाचल प्रदेश के कल्पा के चिन्नी गांव में जन्में नेगी ने अक्तबूर 1951 में पहली बार आम चुनावों में वोट डाला था।हालांकि देश में पहले आम चुनाव 1952 में हुए थे, लेकिन कल्पा में भारी बर्फभारी की आशंका के चलते पांच महीने पहले ही वोटिंग हो गई थी। शुक्रवार को श्याम नेगी ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया और वे अब भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि लाठी के सहारे चलते हैं।भारत के सबसे पहले वोटर, श्याम शरण नेगी, हिमाचल प्रदेश, श्याम शरण नेगी का 100वां जन्मदिन अपने जन्मदिन के मौके पर नेगी ने कहा कि लोगों की दुआओं का ही असर है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के सौ बसंत देखे हैं। उनका कहना है कि भारत एक बार फिर से विश्वगुरु बनेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि महात्मा गांधी के बाद वहीं हैं जो देश को एकजुट कर पाएं हैं।भारत के सबसे पहले वोटर, श्याम शरण नेगी, हिमाचल प्रदेश, श्याम शरण नेगी का 100वां जन्मदिन नेगी हैं चुनाव आयोग के ब्रांड अम्बैस्डर

श्याम शरण नेगी चुनाव आयोग के ब्रांड अम्बैस्डर भी हैं। साल 2010 में चुनाव आयोग के तत्कालीन चीफ इलेक्शन कमीशनर ने उन्हें चुनाव आयोग के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन पर सम्मानित किया था।2012 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने 12वीं बार वोट डाला था।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal