Science & Tech.

अब भारत में भी तैयार किया जाएगा F-16 फाइटर प्लेन

F-16 , लॉकहीड मार्टिन, टाटा ग्रुप, पेरिस एयरशो, भारतीय वायुसेना

भारत और अमेरिका ने F-16 के लिए किया समझौता

नई दिल्ली। दुनिया का एडवांस फाइटर प्‍लेन F-16 अब जल्द ही भारत में बनेगा। भारत में इसे बनाने के लिए हाल ही में अमेरिका की ऐरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन और टाटा ग्रुप के टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के बीच समझौता हुआ है।F-16 , लॉकहीड मार्टिन, टाटा ग्रुप, पेरिस एयरशो, भारतीय वायुसेनाइस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए बड़ा समर्थन बताया जा रहा है। इसकी घोषणा पेरिस एयरशो के अवसर पर की गई और कहा गया है कि यह सौदा भारतीय वायुसेना की एक इंजन वाले लड़ाकू विमान की मांग को पूरा कर सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे रे दौरान ही ये समझौता किया गया है। इसके तहत लॉकहीड टेक्सास के अपने फोर्ट वर्थ कारखाने को भारत शिफ्ट करेगी। दोनों कंपनियों ने इस समझौते को अमेरिका-भारत इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप के लिए ‘अप्रत्याशित’ बताया। साथ ही कहा है कि इससे भारत में प्राइवेट ऐरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षमता के विकास में सीधी मदद मिलेगी।

क्या है इस प्लेन की खासियत?

इस प्लेन की रफ्तार 1,500 मील प्रति घंटा है। इसके साथ ही ये किसी भी मौसम में अच्छी तरह से काम कर सकता है। ये फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना के सिंगल इंजन फाइटर जरूरतों के लिए उपयुक्तल है। इतना ही नहीं, इसमें एडवांस रडार सिस्टम भी मौजूद है। आपको बता दें कि विमान की इन्हीं खासियत की वजह से 26 देश इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal