Sportsमुख्य समाचार

हिमालयन ओडिसी-201 पर आज रवाना हुआ Royal Enfield दल

हिमालयन ओडिसी-201 , Royal Enfield, रुद्रतेज सिंह , मार्की राईड स्पर्धा

Royal Enfield दल 18 दिनों में 2400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे

नई दिल्ली। हिमालयन ओडिसी के मौजूदा संस्करण के लिए शनिवार को Royal Enfield ओडिसी का 14वां जत्था राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया गेट से रवाना किया गया। इस बार कुल 61 मोटरसाइकिल सवार हिस्सा ले रहे हैं जिसमें 5 महिला चालक हैं।हिमालयन ओडिसी-201 , Royal Enfield, रुद्रतेज सिंह , मार्की राईड स्पर्धादुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ी, रास्तों और मुश्किल घाटियों से होते हुए ये 18 दिनों में अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकलों पर 2400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।इस दल को रॉयल एनफील्ड के अध्यक्ष रुद्रतेज सिंह ने हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने इस मौके पर कहा, “हिमालयन ओडिसी एक मार्की राईड स्पर्धा से काफी बढ़कर है। यह रॉयल एनफील्ड सवारों को स्वयं की खोज करने की जीवनपयर्ंत चलने वाली यात्रा के लिए पुकारती है।”

उन्होंने कहा कि अगर हिमायल उनका आध्यात्मिक घर है, तो हिमालयन ओडिसी मोटरसाईक्लिंग द्वारा खोज प्रारंभ करने के हमारे उद्देश्य को दिशा देने वाली तीर्थयात्रा है। उनका कहना है कि वो हिमालयन ओडिसी जैसे अभियान चलाते रहेंगे। हिमालयन ओडिसी के लिए राइडर्स एर्नाकुलम, डिंडिगुल, कालीकट, विदिशा और वेल्लोर सहित पूरे भारत से एकत्रित हुए थे।

ये राइडर्स 12 जुलाई को लेह पहुंचेंगे और 14 जुलाई को खारडुंग-ला की ओर बढ़ेंगे। वो कीलोंग व काजा से होते हुए 22 जुलाई को नरकंडा पहुंचेंगे और 23 जुलाई को चंडीगढ़ में अपनी यात्रा का समापन करेंगे।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal