Spiritual

अमरनाथ यात्राः 1180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा 2017, 1180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, तीर्थयात्रियों के काफिले में हैं 43 वाहनamarnath yatra

तीर्थयात्रियों के काफिले में हैं 43 वाहन

जम्मू| जम्मू से शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 1180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने कहा, “तड़के 3.40 बजे कड़ी सुरक्षा में 43 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।”

अमरनाथ यात्रा 2017, 1180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, तीर्थयात्रियों के काफिले में हैं 43 वाहन
amarnath yatra

जत्थे में 787 पुरुष, 243 महिलाएं और 150 साधु हैं। यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी, जो सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ के लिए 1141 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

हर रोज तीर्थयात्रियों को अलसुबह यात्रा शुरू करनी पड़ती है, क्योंकि सुरक्षा कारणों से यात्रियों को ले जा रहे किसी भी वाहन को अपराह्न् 3.30 बजे के बाद जवाहर टनल पार करने की अनुमति नहीं होती।

इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।

जबकि आठ यात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में स्थित बतेंगो में यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी। इनके अलावा 23 यात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)और राज्य पुलिस के 35,000 से भी अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

=>
=>
loading...