NationalTop News

गोली खा सकते हैं ये सपा नेता, लेकिन नहीं गाएंगे ‘वंदे मातरम’

'वंदे मातरम' , भाजपा, महाराष्ट्र , देवेंद्र फडणवीस, ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुसलिमीन , वारिस पठान, अबू असीम आजमी

नई दिल्ली। ‘वंदे मातरम’ को गाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक और मुद्दा खड़ा हो गया है। भाजपा के महाराष्ट्र से विधायक राज पुरोहित ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह राष्ट्रीय गीत गाना जरूरी करने को लेकर राज्य सरकार से नया कानून लाने के लिए कहेंगे।'वंदे मातरम' , भाजपा, महाराष्ट्र , देवेंद्र फडणवीस, ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुसलिमीन , वारिस पठान, अबू असीम आजमीपुरोहित का कहना है कि वो सीएम देवेंद्र फडणवीस से वो अपील करेंगे वंदे मातरम गाना अनिवार्य करने वाले फैसले को महाराष्ट्र में भी अपनाया जाए। इस बयान पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू असीम आजमी ने कहा कि वह वंदे मातरम का बेहद सम्मान करते हैं। वह इसे किसी भी परिस्थिति में नहीं गाएंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।

आजमी ने कहा, ”जब भारत का विभाजन हुआ, तब कहीं यह बात नहीं कही गई कि हम मुस्लिम यदि भारत में रुकते हैं तो हमें इसे गाने के लिए मजबूर किया जाएगा। आप मुझे गोली मार सकते हैं या देश से बाहर फेंक सकते हैं, लेकिन हम इसे नहीं गाएंगे।”

वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक वारिस पठान ने भी घोषणा की है। उनका कहना है कि उनके सिर पर बंदूक रख दी जाए या गले पर चाकू रख दिया जाए, फिर भी वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे।

पठान ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा इसका विरोध किया है। दोनों ही नेताओं ने कहा कि उन्हें यह गीत गाकर कोई उनकी ‘देशभक्ति’ साबित करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal