Sports

पत्नी के साथ अशोक वाटिका जाना मोहम्मद शमी को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

अशोक वाटिका, टीम इंडिया, श्रीलंका, मोहम्मद शमी, सोशल मीडिया, फेसबुक

नई दिल्ली। टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी अक्सर अपने परिवार को फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जिस कारण उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। अब एक बार फिर मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। श्रीलंका दौरे पर गए मोहम्मद शमी  अपनी पत्नी के साथ अशोक वाटिका गए थे। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दी।

  • अशोक वाटिका, टीम इंडिया, श्रीलंका, मोहम्मद शमी, सोशल मीडिया, फेसबुक

मोहम्मद शमी के ऐसा करते ही कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनके हिंदू धर्म की मान्यता वाली जगह पर जाने पर सवाल उठाया तो कुछ उनकी पत्नी के कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने व्यंग करते हुए लिखा कि आप मुसलमान होते हुए भी हिन्दू मान्यता वाली जगह जा रहे हैं जल्द ही आपके खिलाफ फतवा जारी होगा।

हालांकि कुछ लोगों ने शमी के इस कदम की सराहना की है। एक यूजर ने लिखा कि आप जैसे मुलसमान पर हमें गर्व होता है। आप हमेशा ऐसे ही रहिएगा। आपको बता दें कि शमी ने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी के साथ एक फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था। लोगों ने इस फोटो में शमी की पत्नी द्वारा पहने गए कपड़ों को इस्लाम के खिलाफ बताया था। हालांकि शमी से ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया था।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal