Regional

हरियाणा में बेजुबान घोड़े को सरेआम दी गई फांसी, वजह है चौंकाने वाली

हरियाणा, फांसी, घोड़ा, पुलिस, सस्पेंड

नई दिल्ली। हरियाणा के जींद में एक बेजुबान घोड़े को सरेआम रस्सी से गला घोंटकर मार डाला गया। हैरानी की बात यह है कि इस काम में पुलिस वालों ने लोगों की मदद की। फिलहाल इस मामले में आरोपी दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

हरियाणा, फांसी, घोड़ा, पुलिस, सस्पेंड

दरिंदगी की ये दिल दहलाने वाली वारदात जींद के गोहाना रोड की है। बताया जा रहा है कि घोड़े ने रास्ते पर आते-जाते हुए कुछ लोगों पर हमला कर दिया था जिसके चलते लोगों ने इसे पागल मान लिया और इसकी हत्या करने की योजना बनाई। पहले तो उन्होंने घोड़े के पैरों को रस्सों से बांधा और फिर गले में भी रस्सी का फंदा डाल दिया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घोड़े के गले में पड़े रस्से को खींचना शुरू किया। धीरे-धीरे घोड़े का गला कसता गया और उसने वहीँ दम तोड़ दिया।

जींद के डिप्टी कमिश्नर अमित खत्री का ने बताया कि घोड़े के पांव बांध दिए गए थे इसका मतलब घोडा कंट्रोल में था। उसे इंजेक्शन देकर भी बेहोश किया जा सकता था, लेकिन जितने बर्बर तरीके से उसे मारा गया ऐसा नहीं होना चाहिए था। जो भी इस मामले के दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal