कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सदईपुर गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। बताया जा रहा है कि यहां एक ऐसी महिला है जो रात के समय अपने पति के सीने पर बैठकर खून पीती थी।दरअसल सावित्री नाम की इस महिला पर उसके ससुराल वालों ने जादू टोने का आरोप लगाया है। आरोपी की सास का कहना है कि कुछ दिनों पहले सावित्री ने पति को नहलाया था। इसके बाद उसने त्रिशूल के पास पति को लेटा दिया। बाद में वो पति के सीने पर बैठ गई और उसका खून पीना शुरी कर दिया। जिसके बाद उसके पति की मौत हो गई।
मौत से पहले उसके घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसे तीन बोतल खून चढ़ाया गया था। वहीं पड़ोसियों ने अपेन बयाव में बताया है कि सावित्री रात में अजीबोगरीब तरह से चलती थी। साथ ही उसका व्यवहार भी औरों से अलग था।
इसी के चलते एक बार ऐसा भी हुा कि गांववालों ने सावित्री के परिवार पर भी हमला बोल दिया। बाद में पुलिस को बुलाया गया और परिवार को पड़ोसियों के चंगुल से बचाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई कर रही है।