NationalTop News

हो गया खुलासा, पाकिस्तान ने यहां छुपा रखे हैं अपने परमाणु बम

पाकिस्तान, भारत, परमाणु बम, बलूचिस्तान, सीजफायर

वाशिंगटन। पड़ोसी देश पाकिस्तान आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। भारत भी पाकिस्तान को इस कायरतापूर्ण कार्यवाई का मुंहतोड़ जवाब देता है। पाकिस्तान भी जानता है कि सीधी लड़ाई में वह भारत से पार नहीं पा सकता ऐसे में वह पीछे से वार करता है।

पाकिस्तान, भारत, परमाणु बम, बलूचिस्तान, सीजफायर

अब जो खबर सामने निकलकर आ रही है वह भारत के लिए खतरे की घंटी है।  दरअसल पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में परमाणु हथियार रखने का अड्डा बना लिया है जो परमाणु आयुधों के लिए भंडारस्थल का काम कर सकता है। एक गैर लाभकारी एवं गैर सरकारी संस्थान ने सेटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों से इस बात की पुष्टि की है।

संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दक्षिण पश्चिम प्रांत में यह भूमिगत परिसर बैलेस्टिक मिसाइल और परमाणु आयुध भंडारण स्थल के रुप में काम कर सकता है। दरअसल पाकिस्तान की कोशिश थी कि वो ऐसी सुरक्षित जगह की तलाश करे जो देश के मध्य भाग में पहाड़ों के बीच स्थित हो। साथ ही भारत समेत दूसरे अंतरराष्ट्रीय सीमा से तय दूरी पर हो। ऐसे में बलूचिस्तान के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र परमाणु हथियार रखने के उसका सुरक्षित ठिकाना है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal