Uttar Pradesh

मऊ: प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को अस्पताल स्टाफ ने भगाया, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

उत्तर प्रदेश, मऊ, महिला, अस्पताल, प्रसव पीड़ा, बच्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रसव पीड़ा से कराहती एक महिला को अस्पताल स्टाफ ने दुत्कार कर भगा दिया, जिसके बाद महिला ने बीच सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

उत्तर प्रदेश, मऊ, महिला, अस्पताल, प्रसव पीड़ा, बच्चा

मिली जानकारी के मुताबिक़, मऊ ज‍िले के वसुंधरा अइलख गांव की रहने वाली पीड़ित महिला को पेट में उठे तेज दर्द के बाद परिजन सरकारी अस्पताल ले गए। जहां की महिला स्टाफ ने क्रिटिकल कंडीशन होने का बहाना बनाकर उसे वहां भर्ती करने से इंकार कर दिया।

महिला का पति उसे अस्पताल में भर्ती कर लेने की लाख मिन्नतें करता रहा लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। इसके बाद महिला के परिजन उसे किसी और अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाने लगे। इसी बीच पैदल सड़क पर आते ही वह बेहोश हो गई और बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि वहां कुछ महिलाओं ने बच्चे का प्रसव कराया।

बता दें कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीँ मऊ जिले में हुई इस घटना ने एक बार फिर यूपी के स्वास्थ्य महकमे की पोल खोलकर रख दी है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal