National

डोकलाम विवाद से चिढ़े चीनी एयरलाइन्स ने भारतीय यात्रियों से की बदसलूकी

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद पर भारत पर दबाव बनाने के लिए चीन रोज़ भड़काने वाले बयान दे रहा है। हालांकि चीन की इस गीदड़ भभकी का भारत पर कोई असर नहीं हुआ है। भारतीय सेना लगातार डोकलाम में डटी हुई है।

चीन, भारत, डोकलाम विवाद, भारतीय सेना, चीनी एयरलाइन्स, यात्री

अब इसी खिसियाहट में चीन भारतीय नागरिकों के साथ बदसलूकी करने पर उतर आया है। वह चीनी एयरलाइन्स में यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों को अपमानित कर रहा है। दरअसल, नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी असोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वाज को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने चीनी एयरलाइंस के विमान में भारतीय नागरिकों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

चहल की चिट्ठी के मुताबिक चीनी विमान का स्टाफ व्हीलचेयर यात्रियों को निकालने के लिए बने निकास गेट पर भारतीय यात्रियों को अपमानति कर रहे थे। जैसे ही सुषमा को इस बात की जानकारी हुई उन्होंने तुरंत इस मुद्दे को चीनी विदेश मंत्रालय के शंघाई फॉरेन अफेयर्स और पुदोंगे हवाई अड्डा प्राधिकरण के सामने उठाया।

हालांकि चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने आरोपों को खारिज कर दिया गया है। एयरलाइंस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है जिससे ये साबित हो सके कि हमने भारतीय यात्रियों के साथ बदसलूकी की है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal