National

श्रीलंकाई नेवी ने 4 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका, नौसेना, मछुआरे, श्रीलंका नेवी, गिरफ्तार

कोलंबो| श्रीलंका की नौसेना ने सोमवार को बताया कि श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने श्रीलंकाई नौसेना के हवाले से कहा है कि श्रीलंका की उत्तरी समुद्री सीमा से मछली पकड़ने वाले एक नाव को भी जब्त किया गया है।

श्रीलंका, नौसेना, मछुआरे, श्रीलंका नेवी, गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने कहा, “गिरफ्तार किए गए मछुआरों, मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली नाव और मछली मारने के उपकरणों को कांकेसानथुरई नौसेना के अड्डे पर ले जाया गया।”

श्रीलंकाई समुद्री सीमा से पिछले सप्ताह 60 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी 55 नावें भी जब्त कर ली गई थीं। श्रीलंका और भारत एक दूसरे की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली मारने के आरोप में अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal