Sports

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए छग के विक्रम बने भारतीय दल के प्रमुख

रायपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। भारतीय ओलम्पिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य और छत्तीसगढ़ प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया को अगले साल अप्रैल में आस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन और महासचिव राजीव मेहता ने संयुक्त रूप से बताया कि अगले वर्ष गोल्ड कोस्ट (क्वींसलैंड) में 4 से 15 अप्रैल तक होने वाले 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विक्रम भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।

=>
=>
loading...