Science & Tech.

क्या वैज्ञानिकों का कहा होगा सच, 23 सितंबर को खत्म हो जाएगी दुनिया?

वैज्ञानिकों का खुलासा, 23 सितंबर, सोशल मीडिया,दुनिया का अंत , सूर्य ग्रहण, नीबिरू, डेविड मीडे

नई दिल्ली। 23 सितंबर को लेकर सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा हुआ है। यह चर्चा जोरों पर है कि 23 को दुनिया खत्म हो जाएगी। दुनिया को खत्म होने को लेकर दावे और भविष्यवाणियों की खबरें भी चल रही हैं। कहा जा रहा है कि अगले महीने तक दुनिया का अंत हो जाएगा।

कुछ कांसिपिरेसी थ्योरीज में दावा किया गया है कि जो सूर्य ग्रहण पड़ा है उसकी वजह से नीबिरू नाम का एक ग्रह पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस ग्रह के पृथ्वी से टकराते ही दुनिया खत्म हो जाएगी।

एक ईसाई अंकशास्त्री ने डेविड मीडे ने एक बार फिर दुनिया के खत्म होने की चेतावनी दी है। डेविड ने कहा है कि एक बहुत ही विशालकाय और रहस्यमयी ग्रह धरती से टकरा सकता है। कुछ लोग इस ग्रह को X planet भी कह रहे हैं।

वहीं नासा ने इसे इंटरनेट में फैलने वाली अफवाह करार दिया है। बताया जा रहा है कि नीबिरू नाम के ग्रह के धरती से टकराने की अफवाह 2003 से है। 14 सालों में कई बार ऐसा कहा गया है कि प्लानेट एक्स धरती से टकराने वाला है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal