NationalTop News

अब केंद्रीय विश्वविद्यालय और IIT में रॉक बैंड से चढ़ेगा देशभक्ति का रंग

केंद्रीय विश्वविद्यालय, IIT, ये इंडिया का टाइम है, इंडिया 2022, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय , राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम , सूचना प्रसारण मंत्रालय करेगा, प्रकाश जावडेकर

नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय और IIT में जल्द ही रॉक बैंड के जरिए छात्रों पर देशभक्ति का रंग चढ़ेगा। दरअसल केंद्रीय मानव संसाधन ने आजादी के 70 साल और भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने पर इन सभी संस्थानों को ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए कहा है।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी संस्थानों को पत्र के जरिए ये आदेश दिया है। ‘ये इंडिया का टाइम है’ और ‘इंडिया 2022’ की थीम के इर्द-गिर्द देश के विश्वविद्यालयों और आईआईटी के छात्र झूमते नजर आएंगे।

मंत्रालय के मुताबिक कुछ चुने हुए रॉक बैंड के सदस्य संस्थानों में परफॉर्म करेंगे। रॉक बैंक का चयन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के जरिए केंद्र सरकार का सूचना प्रसारण मंत्रालय करेगा।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर का कहना है कि युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए रॉक बैंड को शामिल करने का फैसला लिया गया है। उनके द्वारा देशभक्ति के गाना गाने का कार्यक्रम वॉलेंटियरी है।

 

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal