लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार है। उत्तर प्रदेश – 48.81% फीसदी मतदान हुआ है तो वहीं पंजाब में 49.81% फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में कहा, ‘उत्तर प्रदेश में दो चरणों के मतदान हो चुके हैं. आज तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा इतनी सीटें प्राप्त कर रही हैं कि सपा, बसपा, कांग्रेस तीनों की ज़मानत ज़ब्त हो रही है।
वहीं उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है। जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी की मेरी सीट बचाइए। जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ही अपनी ही सीट पर असुरक्षित हो, तो हवा के रुख का पता लगाया जा सकता है।




