Entertainment

ये क्या… अक्षय कुमार हुए प्रेग्नेंट, एक साथ दिया छह बच्चों को जन्म, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने प्रेग्नेंसी के बाद छह बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं और हंस-खेल रहे हैं। चौंक गए न। इससे पहले कि आप ज्यादा सोचें इस खबर की सच्चाई आपको बता देते हैं।

दरअसल, स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शुरू होने वाला है। इस शो का पहला प्रोमो रिलीज हो गया हैं। इस प्रोमो में अक्षय कुमार प्रेग्नेंट दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो का वीडियो अक्षय ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि अक्षय कुमार प्रेग्नेंट हैं और एक साथ छह बच्चों को जन्म देते हैं। पैदा होने के बाद बच्चे रोते हैं वहीँ अक्षय के बच्चे हंस रहे हैं। वीडियो के आखिर में लोगों को पता चलता है कि यह असल में एक अपकमिंग टीवी शो का प्रोमो वीडियो है।

बता दें कि स्टार प्लस पर जल्द शुरू हो रहे शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में अक्षय महाजज की भूमिका में दिखाई देंगे। इस शो में उनके अलावा दो और जज होंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH