Regional

विधायक की बेटी ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की बेटी की रविवार को संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। विषाक्त पदार्थ खाने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रामानुजगंज थाना प्रभारी चुन्नू तिग्गा ने कहा कि विधायक की बेटी ने शनिवार रात में ही विषाक्त पदार्थ खाया था। अंबिकापुर में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधायक की बेटी सुनीता सिंह (26) की शादी वर्ष 2012 में जिले के देवीगंज गांव निवासी मनोज सिंह से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। विधायक ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को कर्मा का त्यौहार था। उनकी बेटी ससुराल में थी और उसका पति मनोज गांव में ही अपने माता-पिता के घर गया था। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात सुनीता ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

रात में पति और पड़ोसियों ने उसे इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत बिगड़ने पर पर डॉक्टर ने अंबिकापुर के लिए रेफर किया और वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अंबिकापुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH