Regional

स्कूल टीचर का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इस अवस्था में दिखा महिला के साथ

इंदौर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूल टीचर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहा हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुरहानपुर के धुलकोट स्थित स्कूल का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, स्कूल का प्रधान पाठक भगवान सिंह छुट्टी होने बाद अक्सर एक महिला को स्कूल में लाया करता था। क्षेत्र के लोगों को भी इस बात की जानकारी थी। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रधान पाठक को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वह अक्सर महिला को छुट्टी होने के बाद स्कूल में लाया करता था। कई लोगों ने इस बात का विरोध भी किया लेकिन वह माना।

इसके बाद प्रधान पाठक की हरकत उजागर करने के लिए एक युवक ने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है। वीडियो में दिख रही महिला पास के गांव की है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रधान पाठक को पद से बर्खास्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति का चरित्र ठीक नहीं है। यह व्यक्ति स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए ख़तरा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH