Business

अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस लगातार 10 कारोबारी सत्रों की मजबूती के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 53.36 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 22,359.23 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 7.64 अंकों यानी 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,500.60 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 33.35 अंकों यानी 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 6,422.69 पर बंद हुआ।

अमेरिकी फेजरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याद दरों में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल रिजर्व ने अक्टूबर से 4500 करोड़ डॉलर के बही खातों में कटौती करने का भी ऐलान किया था।

=>
=>
loading...