National

राहुल ने कांग्रेस की भूमिका रेखांकित करने के लिए सुषमा को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की भूमिका को स्वीकार करने के लिए रविवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया।

राहुल ने ट्वीटर किया, सुषमा जी, आखिरकार कांग्रेस की महान ष्टि और आईआईटी एवं आईआईएम जैसी विरासत को पहचानने के लिए धन्यवाद।

शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में स्वराज ने भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस समेत पिछली सभी सरकारों की सराहना की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विमुद्रीकरण और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के निर्णय को सफलता के रूप में दर्शाया।

उन्होंने कहा, भारत की आजादी के 70 वर्षो के दौरान कई पर्टियों की सरकारें बनीं और सभी ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। हर सरकार ने भारत के विकास में अपना योगदान दिया है।

=>
=>
loading...