Entertainment

आशा भोसले दिल्ली में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण करेंगी

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| गायिका आशा भोसले तीन अक्टूबर को दिल्ली स्थित मैडम तुसाद में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

मशहूर गायिका की मोम की प्रतिमा यहां मैडम तुसाद संग्रहालय के बॉलीवुड संगीत जोन में लगेगी।

एक बयान के अनुसार, इस मोम की प्रतिमा को बनाने के लिए 150 से अधिक नापों और तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।

मर्लिन एंटरटेंमेंट्स द्वारा इस संग्रहालय का प्रबंधन किया जा रहा है। दिल्ली स्थित मैडम तुसाद में खेल, सिनेमा, राजनीति, इतिहास और संगीत जगत की 50 से अधिक शख्सियतों की मोम की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

=>
=>
loading...