National

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक रहा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...