National

अमित शाह फिर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित

amit-shah_1408248090_540x540नई दिल्ली | अमित शाह रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को ही शुरू हुई थी। उन्होंने रविवार को इसके लिए अपना नामांकन किया। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के लगभग 20 नेताओं ने उनका नाम प्रस्तावित किया था। इस पद के लिए शाह के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया था। भाजपा अध्यक्ष के रूप में उनका नया कार्यकाल तीन साल का होगा।

=>
=>
loading...