Sports

दोस्ताना मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा मोरक्को

रबात, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| मोरक्को का सामना 10 अक्टूबर को एक दोस्ताना मैच में दक्षिण कोरिया से होगा। रॉयल मोरक्को फुटबाल संघ (एफआरएमएफ) ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोरक्को संघ ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का सामना स्विट्जरलैंड में दक्षिण कोरिया से होगा। इस मैच के जरिए मोरक्को की टीम 2018 फीफा विश्व कप के लिए अंतिम क्वालीफायर मैच की तैयारी करेगी।

दक्षिण कोरिया ने अगले साल रूस में आयोजित होने वाले विश्व कप में प्रवेश हासिल कर लिया है। वहीं, मोरक्को को अब भी प्रवेश के लिए जोर लगाना है।

वर्तमान में मोरक्को अफ्रीका विश्व कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

मोरक्को का सामना गाबोन से सात अक्टूबर को और इसके बाद आइवरी कोस्ट के खिलाफ उसका अंतिम क्वालीफायर मैच होगा।

=>
=>
loading...