National

कॉलेज के दिनों में यौन शोषण का शिकार हो चुकी है बीजेपी की ये धाकड़ सांसद

 

नई दिल्ली। उत्तर मुंबई से बीजेपी सांसद पूनम महाजन यौन शोषण की शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। अहमदाबाद में भारतीय प्रबंधन संस्थान के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने बताया कि जब उनके पास रोज कार से आने-जाने के पैसे नहीं थे तब वह अपनी कॉलेज के लिए वर्ली से वर्सोवा तक ट्रेन में सफर करती थीं तो उन्हें गलत नज़र से देखा जाता था। कई लोग उन्हें छूने की कोशिश भी करते थे। हालांकि उन्हें कभी खुद पर तरस नहीं आया। उन्होंने छात्रों से कहा कि इस तरह की स्थिति में जब कोई गलत तरह से आपकी तरफ देखता है तो खुद को बेचारा न समझें।

उन्होंने कहा कि धरती पर सभी महिलाओं ने खासकर भारत में ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने कहा, ‘हर भारतीय महिला पर छींटाकशी की गई है या उसे गलत तरीके से छुआ गया है। ऐसा कुछ अनुभव होने पर खुद को बेचारा समझ तरस नहीं आना चाहिए।’

पूनम संस्थान में ‘ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग’ पर बोल रहीं थीं। इस पर बात करते हुए उन्होंने महिलाओं की सफलता को लेकर भारत को अमेरिका से काफी आगे बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कोई महिला राष्ट्रपति नहीं हुई जबकि हमारे यहां महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री, सभी पदों पर रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH