NationalTop News

एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में 2 मरे

जम्मू, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में 10 साल के एक बच्चे और 15 साल की लड़की की मौत हो गई। इसके साथ ही 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया, आज पुंछ में दिगवार और कर्नी सेक्टर में सुबह 6.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया, सुबह 11 बजे दोनों ओर से गोलीबारी रुक गई।

मृतक बच्चे की पहचान असरार अहमद और 15 वर्षीया लड़की की पहचान यासमीना अख्तर के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने कर्नी और दिगवार दोनों स्थानों पर इन हमलों का बड़ी मुस्तैदी से जवाब दिया।

=>
=>
loading...