International

लंदन में गिरफ्तार हुआ विजय माल्या, कुछ देर बाद मिली जमानत

नई दिल्ली| भगोड़े भारतीय कारोबारी विजय माल्या को धन शोधन के एक मामले में मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद ही उसे जमानत मिल गई। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि माल्या को उसके खिलाफ लंबित मामलों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

माल्या किंगफिशर एयरलाइंस के 9000 करोड़ रुपये के कर्ज न चुका पाने के मामले में भारत में वांछित है। वह पिछले वर्ष मार्च में ब्रिटेन भाग गया था।

अपने खर्चीली जीवनशैली के लिए पहचाना जाने वाले माल्या को 18 अप्रैल को भी स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया था। लेकिन 650000 पाउंड का जमानत बांड भरने के बाद उसे तत्काल सर्शत जमानत दे दी गई थी।

भारत सरकार ने इस वर्ष जून में भगोड़े व्यापारी को प्रत्यर्पित करने के लिए ब्रिटेन को अतिरिक्त दस्तावेज सौंपे थे। ब्रिटेन सरकार ने जून में यह पाया था कि भारतीय जांच एजेंसी माल्या के खिलाफ सबूत जुटाने में देरी कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH