National

दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हल्का कुहासा रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह कुहासे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगाा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी था।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...