Sports

फीफा यू-17 विश्व कप से पहले खेल मंत्री का जेएलएन स्टेडियम का दौरा

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने गुरुवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप की शुरुआत से पहले यहां के जवाहर लाला नेहरू स्टेडियम का दौरा किया। विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार से हो रही जो 28 अक्टूबर तक चलेगा।

राठौर ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, जेएलएन स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप को लेकर अंतिम निरीक्षण।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को खेले जाने वाले पहले मैच में कोलंबिया और घाना की टीमें शाम पांच बजे टकराएंगी। मेजबान भारत इसी दिन शाम आठ बजे अमेरिका के खिलाफ विश्व कप का अपना पहला मैच खेलेगी।

इस विश्व कप के मैच भारत में छह स्थानों पर खेले जाएंगे।

=>
=>
loading...