Regionalमुख्य समाचार

हैवान रिश्तेदारों ने विधवा और उसकी दो बेटियों को बार-बार बेचकर कराया यौन शोषण

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक विधवा महिला और उसकी दोनों बेटी के साथ रेप की शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। खबरों की मानें तो एक 30 वर्षीय विधवा महिला के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी दोनों बेटी को बेचा दिया गया है।

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर डाली है। हालांकि पुलिस ने इस सम्बंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीडि़ता के अनुसार हर खरीदार ने उसके साथ रेप किया और साथ ही उन्हें अपने रिश्तेदारें के आगे भी फेंक दिया।

पीडि़ता ने बताया कि चार वर्ष पहले उसके पति तथा मां-बाप मर गए थे। इसके बाद वह अपनी दो बेटी और एक बेटे के साथ ससुराल से अपने मायके रहने लगी। चाची और ताऊ के यहां रहने आई थी। ताऊ और चाची के परिवार ने पीडि़ता को खूब परेशान करने लगे। इतना ही नहीं उसके पिता की जमीन को भी अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद तो हद तब हो गई जब पीडि़ता को 60 हजार रुपये में सौदा कर बेच दिया। खरीदार ने उसे और उसकी दोनों बेटी को अपने साथ ले गया है। कई माह तक मां के साथ दोनों बेटियों को भी रेप का शिकार बनाया। न्याय के लिए पीडि़ता दर-दर भटक रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। अब तक मां और उसकी दोनों बेटियों के साथ तीन साल तीन-तीन बार बेचा गया है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey