International

जापान ने नोबेल विजेता काजुओ इशिगुरो को बधाई दी

टोक्यो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)| जापान सरकार ने शुक्रवार को जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को साहित्य का नोबल पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इशिगुरो की जीत का ऐलान गुरुवार को किया गया था। इशिगुरो की इस जीत को जापानी मीडिया ने खासा तवज्जो दी है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी उन्हें बधाई दी है।

आबे ने कहा, जापान में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक हैं। मैं इशिगुरो को इस उपलब्धि पर बधाई देता हूं।

इशिगुरो का जन्म 1654 में नागासाकी में हुआ था। वह जब पांच साल के थे तभी उनका परिवार ब्रिटेन जाकर बस गया था। उन्होंने अब तक आठ किताबें लिखी हैं।

इशिगुरो के सर्वश्रेष्ठ कार्यो में ‘एन आर्टिस्ट ऑफ द फ्लोटिंग वर्ल्ड (1986)’ और ‘द रिमेन्स ऑफ द डे’ (1989) हैं। उन्हें ‘द रिमेन्स ऑफ द डे’ के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उनके उपन्यास ‘नेवर लेट मी गो’ पर इसी नाम से 2005 में फिल्म भी बनी थी।

=>
=>
loading...