National

कमल हासन ने केरल में गैर-ब्राह्मण पुजारियों की नियुक्ति की प्रशंसा की

चेन्नई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने सोमवार को त्रावणकोर देवस्वाम बोर्ड (टीडीबी) के मंदिरों में 36 गैर-ब्राह्मण पुजारियों को नियुक्त करने को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की प्रशंसा की।

हासन ने ट्वीट कर कहा, वाह त्रावणकोर देवस्वाम बोर्ड। 36 गैर-ब्राह्मण पुजारियों को नियुक्त करने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सलाम। पेरियार का सपना हकीकत बन गया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह केरल ने टीडीबी द्वारा प्रशासित मंदिरों में 62 पुजारी नियुक्त किए। 62 में से 36 गैर-ब्राह्मण हैं, जिनमें से छह दलित हैं।

पिछले महीने हसन ने केरल में पिनाराई से मुलाकात कर तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी।

बैठक के बाद, सात नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर एक राजनीतिक दल के गठन की अफवाहों के बीच अभिनेता ने कहा था कि निश्चित रूप से उनका रंग भगवा नहीं है।

=>
=>
loading...