Regional

सेक्स चेंज करवाकर लड़का से लड़की बना नौसैनिक, नेवी ने नौकरी से निकाला

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने पिछले वर्ष सेक्स चेंज सर्जरी कराने वाले एक नाविक को सेवा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाये जाने पर बर्खास्त कर दिया है। नौसैनिक नाविक मनीष गिरि ने मुंबई में अगस्त में उस दौरान यह सर्जरी कराई थी जब वह छुट्टी पर था। मनीष ने अपना सेक्स चेंज करवाने के बाद नाम बदलकर सबी गिरी रख लिया है।

नौसेना ने कहा कि एक नौसैनिक नाविक मनीष गिरि को हटा दिया गया है। यह कदम नौसेना के उन नियमों के तहत उठाया गया है, जिसके प्रावधान के मुताबिक यह बता दिया जाता है कि सेवा की कोई जरूरत नहीं रह गई है। उसने भारतीय नौसेना में एक नाविक के रूप में अपनी नौकरी के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मापदंड का उल्लंघन किया है क्योंकि जब वह भर्ती हुए थे तब उनका जेंडर कुछ और था।

नियम के मुताबिक, इस पोस्ट पर सिर्फ पुरुषों की भर्ती की जाती है। बताया जा रहा है कि इंडियन नेवी में ऐसा पहला मामला है। गिरि विशाखापत्तनम में एक नौसेना केन्द्र पर तैनात थे। जब वह छुट्टी से नौसेना बेस में वापस आए तो उन्होंने बाल बढ़ा लिए थे और साड़ी पहनने लगे थे।

नौसेना के पास जब ये मामला पहुंचा तो रक्षा मंत्रालय को इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें नौकरी से हटाने की फैसला लिया गया। 7 साल पहले नौसेना में भर्ती हुए मनीष को पेंशन से भी हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि उनकी 15 साल की सेवा पूरी नहीं हुई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH