NationalTop Newsमुख्य समाचार

रेलवे का बड़ा ऐलान, दिल्ली-मुम्बई के बीच चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने शुक्रवार को रेल यात्रियों के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। दिल्ली मुंबई रेल रूट पर सस्ती और तेज गति वाली राजधानी एक्सप्रेस चला कर रेलवे यात्रियों को दिवाली का तोहफा देने जा रही है। इस रेल मार्ग पर दो राजधानी एक्सप्रेस की अपेक्षा इस ट्रेन का किराया भी कम होगा और इसकी रफ्तार भी ज्यादा होगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि यह विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी। दिल्ली मुंबई के बीच चल रहे दो राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले इस नई राजधानी में यात्रा के समय में न केवल दो घंटे की कमी आएगी बल्कि इसमें 600 से 800 रूपये का खर्च भी कम आएगा।

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार इस राजधानी ट्रेन को दिल्ली से शाम को रवाना करके सुबह मुंबई पहुंचाने और फिर मुंबई से शाम को रवाना करके सुबह दिल्ली पहुंचाने की योजना है। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक यह ट्रेन दिल्ली से चलेगी और मथुरा तक यह गतिमान एक्सप्रेस की गति पर चलेगी यानी इस दौरान उसकी अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा होगी।

रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने बताया, ‘यह विशेष राजधानी एक्सप्रेस प्राथमिक तौर पर तीन महीने के लिए चलेगी। इसका परिचालन 16 अक्तूबर से 16 जनवरी तक होगा. यह गाड़ी हफ्ते में तीन दिन चलेगी।’

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey