National

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप भरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिनभर आसमान साफ रहेगा।

दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...