Uttar Pradesh

प्रधानाचार्य ने कक्षा चार की छात्रा से की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बनारस। गुरु और शिष्य के रिश्ते को हमेशा पाक माना जाता है लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते को शर्मसार करने में लगे रहते हैं। बनारस के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक ने चार की मासूम छात्रा के साथ छेडख़ानी की है। पूरा मामला बनारस के बड़ागांव थाना के पांडेयपुर (चक्का) क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है।

इस निजी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद चतुर्वेदी पर कक्षा चार की छात्रा के साथ छेडख़ानी का गम्भीर आरोप लगा है। छात्रा से मिली सूचना के बाद परिवारीजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचने कर जमकर बवाल किया। किसी ने डायल 100 पर इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस स्कूल पहुंची।

पुलिस प्रधानाचार्य को बड़ागांव थाने ले आई। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेडख़ानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पीडि़ता छात्रा का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ छेडख़ानी की थी, जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया था। इसके साथ ही सभी ने हंगामा शुरू कर आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेजने की मांग की। मामला थाने पहुंचा तो ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत शुरू हो गई और देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि गाजीपुर निवासी प्रमोद को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। कुल मिलाकर गुरु और शिष्य के रिश्ते को इस प्रधानाचार्य ने शर्मसार कर दिया है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey