SportsTop News

तेंदुलकर ने कुछ अलग अंदाज में दी सहवाग को जन्मदिन की बधाई

 

हैदराबाद। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन है। उनको बधाई देने वालों की एक लम्बी सूची है, वहीं एक नाम ऐसा है जो हमेशा उनके लिए खास रहा है वहीं उस खास ने उनको खास अंदाज में जन्मदिन विश किया। क्या आप जान गए हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो अगर नहीं तो वह कोई और शख्स नहीं बल्कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने सहवाग को उल्टा विश किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को उनके साथी बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने अनोखे अंदाज में जन्मदिवस की बधाई दी। सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सहवाग के लिए जन्मदिन का मैसेज उल्टे शब्दों में लिखा और बधाई दी। क्या आपको पता है कि सचिन ने ऐसा क्यों किया, दरअसल बात यह है कि सचिन ने वीरू को उल्टा विश इसलिए किया क्योंकि उनका मानना है कि मैदान पर वह उनके कहने का हमेशा उल्टा किया करते थे।

सचिन ने लिखा, हैप्पी बर्थडे वीरू, नए साल की शुरुआत शानदार हो, आपने हमेशा ही मैदान पर उसका उल्टा किया जो भी मैंने कहा, इसलिए मेरी तरफ से भी आपके लिए कुछ ऐसा ही। एक किस्सा जो सचिन के कहने का उल्टा करने की है वह सगवाग ने खुद बताई थी। पाकिस्तान में वीरू जब तिहरा शतक के करीब थे तब सचिन ने उनको संभलकर खेलने को कहा था लेकिन उन्होंने 295 रन पर छक्का लगाया था।

ज्ञात हो कि सचिन व सहवाग ने टीम इंडिया के लिए कई सालों तक वनडे में पारी की शुरुआत की। कुछ दिन पहले ही सचिन ने सहवाग को एक महंगी गाड़ी भी गिफ्ट की थी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar