Regionalमुख्य समाचार

बिहार और झारखंड पर भूखमरी चरम पर, दाने-दाने के लिए तरसे रिक्शाचालक की मौत

धनबाद। बिहार और झारखंड में गरीबों का बुरा हाल है। यहां लगातार भूख से मौत का मामला प्रकाश में आ रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व सिमडेगा में 11 वर्षीय बच्ची संतोष कुमारी की भूख से मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर राजनीति भी खूब हुई थी।

अब धनबाद में भूख से एक रिक्शाचालक के मौत की सूचना मिल रही है। बिहार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार को पिछले एक साल से सरकारी राशन नहीं मिल रहा था। इतना ही रिक्शाचालक काफी समय से बीमार भी था। घर में खाने के लिए राशन नहीं था। इसकी वजह से उनका परिवार अन्न के एक-एक दाने के लिए तरस रही थी।


पत्नी दूसरों के घरों में काम कर किसी तरह से परिवार को चला रही थी। सरकारी राशन बंद होने का कारण पांच सदस्यों के परिवार को चलाने में काफी परेशानी हो रही थी। जिला प्रशासन ने हालांकि रिक्शाचालक की मौत भूख से नहीं बल्कि बीमारी के चलते हुई है।

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey