National

छग : दंतेवाड़ा में वाहन गड्ढे में पलटा, 6 जवान घायल

दंतेवाड़ा/रायपुर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नेलशननार के पास रविवार की शाम कोबरा बटालियन को ले जा रहा वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।

इस हादसे में छह से ज्यादा जवान घायल हो गए, दो जवानों की हालत गंभीर है।
बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि ये सभी कोबरा बटालियन के जवान हैं। घायलों में से दो जवानों की हालत गंभीर है। इन दोनों जवानों को प्रथमिक उपचार के बाद जगदलपुर के मेकाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

=>
=>
loading...