NationalTop News

बीजेपी ने बताया अहमद पटेल का आतंकी संगठन आईएस से रिश्ता

सूरत। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रूपाणी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, जिस अस्पताल से आईएस का आतंकी पकड़ा गया, उसके कर्ताधर्ता अहमद पटेल हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बारे में सफाई देनी चाहिए।

राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इसमें से एक कथित आतंकी उस अस्पताल में काम करता था, जिससे अहमद पटेल जुड़े रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि वो अहमद पटेल से इस्तीफा लें।

अब अस्पताल प्रबंधन ने इसका जवाब दिया है। अस्पताल ने कहा है कि अहमद पटेल और उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। अस्पताल से जुड़े आयेश एन पटेल ने कहा कि संदिग्ध कासिम अस्पताल के कॉन्ट्रैक्ट पर एम्पलॉयी था। उसने चार तारीख को रिजाइन किया था और अस्पताल ने उसे 24 को रिलीज कर दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने भी आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया है और भाजपा से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति न करने को कहा है। दरअसल कुछ दिन पहले सूरत से दो कथित आतंकी पकड़े गए। एटीएस की पूछताछ में आतंकियों ने खुलासा किया कि उनके निशाने पर अहमदाबाद और बेंगलुरु के यहूदी धर्मस्थल थे। इन लोगों ने रेकी भी की थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH