नई दिल्ली। लंदन पुलिस ने भारतीय मूल के एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो 14 साल की एक बच्ची से व्हाट्सप्प पर अश्लील बातें कर रहा था। उसने बच्ची से सेक्स करने के लिए उसे एक होटल में बुलाया था। वहां उसे लड़की तो नहीं मिली उल्टा वह पीडोफिल हंटर ग्रुप के हत्थे चढ़ गया। युवक का नाम बालचंद्रन कांवुगलपरमबथ है। वह लंदन में सिटी बैन में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
दरअसल बालचंद्रन से कोई लड़की नहीं बल्कि पीडोफिल हंटर ग्रुप के सदस्य लड़की बनकर चैट कर रहे थे। पीडोफाइल हंटर का काम 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर नजर रखना है। अगर कोई भी कम उम्र वाले बच्चों के साथ कुछ गलत हरकत करता है तो वह उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर देता है।
दरअसल, ऑनलाइन चैट के दौरान बालचंद्रन यह समझ बैठा था कि वह एक 14 साल की बच्ची से बात कर रहा है। पिछले कई दिनों से ऑनलाइन चैट का दौर जारी था। आखिरकार, बालचंद्रन ने बच्ची से एक होटल में मिलने और उसके साथ सेक्स करने की बात कही और उससे मिलने होटल भी जा पहुंचा। बालचंद्रन के होटल पहुंचते ही पीडोफिल हंटर ग्रुप के मेंबर्स ने उसे अरेस्ट कर लिया। बालचंद्रन के बैग से परफ्यूम और कंडोम भी बरामद हुए है।
पहले तो उसने पीडोफिल हंटर ग्रुप के सदस्यों को बताया कि वह बच्ची के साथ यहां लंच करने आया है लेकिन जब उसे उसकी चैट दिखाई गई तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसने पीडोफिल हंटर ग्रुप के लोगों से उसे छोड़ देने की लाख मिन्नतें की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। पीडोफिल हंटर ग्रुप ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बालचंद्रन को बर्मिंघम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 15 महीने जेल की सजा सुनाई है।