National

मप्र में धूप खिली

भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। वहीं, राज्य में छिंदवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में शाम से सुबह तक ठंड का असर बना हुआ है। शुक्रवार सुबह भी हल्की ठंड रही, मौसम साफ होने से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में हवाओं के रुख ने ठंड को बढ़ाया है। बीते 24 घंटों में छिंदवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, मगर ठंड बढ़ने के आसार बने हुए हैं।

मौसम के मौसम में बदलाव जारी है, शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 13.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

=>
=>
loading...