National

दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्का कुहासा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह कुहासा रहेगा। आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...