Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दे रही थी धरना, दिखा पति अपनी प्रेमिका के साथ तो कर दी धुनाई

लखनऊ। आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता आजकल अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रही है। अपने हक की लड़ाई लड़ रही एक कार्यकर्ता ने अपने पति को प्रेमिका के साथ देखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी है।

दरअसल आंगनबाड़ी यह कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में धरना दे रही थी लेकिन तभी उसकी नजर अपने पति पर पड़ी जो अपनी प्रेमिका के साथ कहीं जा रहा था तभी पत्नी ने दोनों को पकड़ कर खूब मारा तभी अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और खूब बवाल शुरू कर दिया।

मौके पर पत्नी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की चप्पलों से धुनाई की और उसके साथ जमकर बवाल भी किया। हालांकि इस वजह से वहां पर काफी जाम लग गया है। पूरी घटना हाथरस क्षेत्र की बतायी जा रही है। यह कार्यकर्ता मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत असरोई में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता है। बाद में मौके से उसका पति और प्रेमिका वहां से फरार होने कामयाब रहे।

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey