National

तुगलकी फरमान : प्रेमी संग भागना महिला के लिए पड़ा महंगा, मिली ये सजा

नई दिल्ली। पराए मर्द के साथ कथित रूप से भागने वाली एक महिला को ऐसी सजा मिली कि उसे देख कर दूसरे लोग कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोच सकते। ग्राम खेडी में एक आदिवासी महिला के कंधे पर उसके पति को बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह साफ साफ दिख रहा है कि जिस समय महिला को गांव में घुमाया गया, उस समय गांव के लोग उसकी पिटाई भी कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन ने बताया कि पीड़ित अपने चार बच्चों को छोड़कर 28 अक्तूबर को किसी गैर आदिवासी पुरूष के साथ कथित रूप से घर छोड़कर चली गई थी। इसकी सूचना पिटोल चौकी पर उसके पति ने दी थी। दो दिन पूर्व चार नवंबर को ससुराल वाले महिला को समझा-बुझाकर गांव ले आए थे।

पुलिस के मुताबिक, चार नवंबर को महिला के पति और ससुरालवालों ने उसे सजा के तौर पर अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की सजा दे डाली। घटना के अगले दिन पांच नवंबर को पीड़ित महिला ने पिटोल चौकी पर जाकर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बता दें कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें पीड़ित महिला का पति, जेठ, ससुर व अन्य लोग भी शामिल हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar