National

मुस्लिम लड़की ने बाबा रामदेव के साथ किया था योग, बदले में जारी हो गया फतवा

 झारखण्ड। महिलाओं को लेकर मुस्लिम समाज में किसी न किसी बात को लेकर फतवा देना आम बात हो गई। अब एक मुस्लिम लडक़ी के योगा सीखाने को लेकर काफी विवाद हो गया, इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। देश के जाने-माने योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ मुस्लिम लडक़ी राफिया नाज को योग करना भारी पड़ गया है। खबरों के अनुसार उसके खिलाफ अब फतवा जारी हो गया है। योग गुरु स्वामी राम देव के साथ योगा करने के लिए बाद मुस्लिम समाज के निशाने पर आ गई थी।

राफिया नाज रांची में करीब 1995 से योग सीखा रही है लेकिन साल 2015 में जब उन्होंने बाबा रामदेव के साथ योगा किया तो वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई है। उन्हें लगातार जान से मारने के लिए धमकी मिल रही है। राफिया ने कहा कि जबसे रामदेव के साथ योगा किया तब से वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई।

उन्होंने कहा कि अब कट्टरपंथियों के अनुसार वह एंटी इस्लामिक हो गई है। वही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ हालांकि पूरे मामले को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संज्ञान में लिया है और तत्काल उन्हें दो सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध कराए गए है।

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey