Uttar Pradesh

तांत्रिक ने महिला को गुमराह कर किया रेप, गहने और नकदी लूटकर हुआ फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा का दावा करें लेकिन उसके दावों में कोई सच्चाई नहीं दिख रही है। यूपी में लगातार महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है। अमेठी में एक तांत्रिक ने एक महिला के साथ शर्मनाक काम करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही महिला के साथ रेप के आलावा इस तांत्रिक ने नगदी व जेवरात भी लूट लिए।

महिला ने अपने साथ हुए हैवानियत के इस खेल कीइसकी सूचना पुलिस को दी और मुकदमा दर्ज करवाया है। पूरा मामला रामपुर कुड़वा गांव का बताया जा रहा है। पीडि़त महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रामपुर कुड़वा गांव के कुर्मी का पुरवा निवासी राम सुंदर के खिलाफ गुमराह कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

अमेठी पुलिस तांत्रिक को दबोचने के लिए  योजना बना रही है। पीडि़त महिला ने आरोप लगाया है कि तांत्रिक ने उसे गुमराह किया और गलत नजर के साथ उसको अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद पीडि़त महिला के सभी गहने और नकदी भी तांत्रिक ने हथिया लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है आरोपी तांत्रिक बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey